Navy orders board of inquiry into submarine blast, fire
मुंबई के कोलाबा में लाइन गेट नेवल डॉकयार्ड में भारतीय नौसेना की पनडुब्बी सिंधु रक्षक में भीषण आग लग गई। हादसे के बाद इसमें मौजूद 18 नौसैनिक फंस गए हैं। ये भीषण आग बीती रात करीब 12 बजे लगी। चश्मदीदों ने आग से पहले धमाके की आवाजें सुनी। आग ने एक दूसरी पनडुब्बी को भी चपेट में ले लिया। डेढ़ घंटे की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया गया।
राहत की बात ये है कि हादसे में किसी की मौत नहीं हुई है। लेकिन पनडुब्बी को काफी नुकसान पहुंचा है। पनडुब्बी एक तरफ झुक गई है और ऐसा लग रहा है कि वो डूब रही है। रक्षा विभाग के मुताबिक पनडुब्बी में कुछ लोग अभी भी फंसे हो सकते हैं। मुंबई के कुलाबा में मौजूद लाइन गेट नेवल डॉकयार्ड में तैनात भारतीय नौसेना की पनडुब्बी सिंधुरक्षक में मंगलवार रात करीब 12 बजे आग लग गई। इस हादसे के दौरान नेवल डॉकयार्ड में अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया। Read More...
Source : Janoduniya.tv
Tags : Indian Navy news Hindi, Hindi news Online, News in Hindi India

No comments:
Post a Comment