Tuesday, 20 August 2013

Hercules power reaches China frontier

Hercules power reaches China frontier 


भारत ने मंगलवार को दौलत बेग ओल्डी में अपना सी-130जे सुपर हरक्यूलिस विमान उतारकर चीन को अपनी ताकत दिखाई। भारतीय वायुसेना ने अपना सी-130जे सुपर हरक्यूलीज परिवहन विमान नियंत्रण रेखा के पास लद्दाख में दुनिया की सबसे ऊंची और हाल ही में चालू की गयी दौलत बेग ओल्डी (डीबीओ) हवाई पट्टी में उतारा।

गौरतलब है कि बीते अप्रैल महीने में दौलत बेग ओल्डी सेक्टर में ही चीनी सेना के साथ भारतीय सेना के टकराव की स्थिति पैदा हो गयी थी। इस उपलब्धि से सशस्त्र बल बड़े विमानों को सैनिकों को लाने-ले जाने, रसद पहुंचाने और संचार नेटवर्क सुधारने में इस्तेमाल कर सकते हैं। यह कदम लद्दाख में तैनात सैनिकों का मनोबल बढ़ाने में भी काफी मददगार साबित हो सकता है। Read More... 

Source : Janoduniya.tv  

Tags : Indian Army Hercules, Hercules Plane India, Hercules On India China Border, Hercules Daulat Beg

No comments:

Post a Comment