Wednesday, 21 August 2013

सत्‍याग्रह से रुपहले पर्दे पर लौटेंगी अमृता राव

सत्‍याग्रह से रुपहले पर्दे पर लौटेंगी अमृता राव 


‘इश्क विश्क’, ‘विवाह’ और ‘वेल्कम टू सज्जनपुर’ जैसी फिल्मों में एक सीधी सादी लड़की का किरदार निभा चुकी अभिनेत्री अमृता राव इन दिनों प्रकाश झा की फिल्म ‘सत्याग्रह’ में अपना विद्रोही तेवर दिखाने की तैयारी में हैं। यह 32 वर्षीय अभिनेत्री अपने पुराने किरदारों को लेकर खुश तो हैं, लेकिन वह कहती हैं कि उन्हें आनी वाली इस पॉलीटिकल-थ्रिलर में अपने प्रदर्शन पर विशेष ‘गर्व’ है।

अमृता ने कहा, ‘‘मैंने बहुत सारी फिल्में की हैं, जिसे लेकर मैं खुश हूं, लेकिन इस एक पर (सत्याग्रह) मुझे गर्व है। एक अभिनेत्री होने के नाते इस देश के युवाओं का प्रतिनिधित्व करने वाली भूमिका निभाना मेरे लिए बेहद सम्मान की बात है। यह एक बेहद संवेदशील विषय है। यह युवाओं के गुस्से को महसूस करने जैसा था। Read More...

No comments:

Post a Comment