Curfew in Indore`s Chandan Nagar after protests
इंदौर, एजेंसी। प्रशासन ने स्थानीय चंदन नगर क्षेत्र में मंगलवार को दो गुटों के बीच झड़प और पथराव होने के बाद कफ्र्यू लगा दिया। हिंसक घटनाओं में कम से कम 25 लोग घायल हुए, जिनमें 20 पुलिस कर्मी शामिल हैं। अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (एडीएम) आलोक सिंह ने बताया कि हिंसक घटनाओं के मद्देनजर चंदन नगर क्षेत्र में कफ्र्यू लगा दिया गया है। उन्होंने बताया कि अलग.अलग हिंसक घटनाओं में अब तक कम से कम 25 लोगों के घायल होने की सूचना है।
इन लोगों में एक पुलिस अधीक्षक (एसपी) और एक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) समेत 20 पुलिस कर्मी शामिल हैं। घायलों में शामिल एक पुलिस आरक्षक को गोली लगी है। सिंह ने बताया कि चंदन नगर क्षेत्र की धार पुलिया के पास मृत गाय मिलने के बाद एक गुट के लोगों ने चक्काजाम कर दिया। चक्काजाम खत्म होने के बाद अचानक दो गुटों ने एक-दूसरे पर पथराव शुरू कर दिया। हालात पर काबू पाने पहुंचा पुलिस बल इस पथराव से घिर गया। Read More...
Source : Janoduniya.tv
Tags : Indore Curfew, indore latest news, Curfew news indore 2013, Curfew chandan nagar indore latest news, Curfew indore updates, chandan nagar indore Curfew news.

No comments:
Post a Comment