फिल्म रिव्यू - वन्स अपॉन ए टाइम इन मुम्बई दोबारा
अक्षय कुमार, सोनाक्षी सिन्हा और इमरान खान ने शुक्रवार से पहले ही 15 अगस्त को रुपहले पर्दे पर दस्तक दी। फिल्म का प्रमोशन जोर शोर से हुआ था। ऐसे में फिल्म से दर्शकों को उम्मीद भी अधिक हो जाती है, क्यूंकि कंपनियां डिब्बा बंद फिल्मों के प्रचार के लिए पैसा नहीं खर्च करतीं। फिल्म के संवाद बेहतरीन हैं, जो दर्शकों को सीट पर बांधे रखते हैं, लेकिन फिल्म के अन्य हिस्से थोड़े से कमजोर कहे जा सकते हैं। फिल्म की कहानी शायद आपको अग्निपथ की याद दिला दे, लेकिन भारतीय फिल्में ज्यादातर ऐसी ही होती हैं, उनमें दोहराव की शिकायत करना शायद बेईमानी होगा।
फिल्ल की कहानी पुरानी फिल्म के अंत से शुरू होती है। जहां से गैंगस्टर शोएब का उदय होता है, लेकिन इमरान हाशमी के इस किरदार को अक्षय कुमार ने निभाया। शायद निर्माता निर्देशक लीड रोल के लिए इमरान हाशमी पर दांव नहीं खेल सकते थे। शोएब एक लड़के पर रहम करता है, और अहसान का बदला चुकाने के लिए वे शोएब के लिए काम करता है, लेकिन दोनों के बीच एक जस्मीन नाम की लड़की आ खड़ी हो जाती है। अच्छे दोस्त अब कट्टर दुश्मन बन जाते हैं। इस स्लॉट पर पूरी फिल्म बनाई गई है। Read More...
Source : janoduniya.tv
Tags : वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई अगेन, वन्स अपॉन ए टाइम इन मुम्बई दोबारा

No comments:
Post a Comment