कांग्रेस की अगुवाई वाली यूपीए सरकार पर एक बार फिर हमला बोलते हुए गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे आगामी चुनावों में केंद्र से सत्तारूढ़ कांग्रेस को उखाड़ फेंकें ।
गांधीनगर में प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी की एक बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी की चुनाव अभियान समिति के प्रमुख ने आरोप लगाया कि नौ साल के यूपीए शासनकाल में सिर्फ हताशा और निराशा ही भारत की जनता के हाथ लगी है ।
अपने संबोधन में मोदी ने कहा, ‘‘आत्मविश्वास और भरोसा बहाल करने के लिए हमें अपने देश को ‘कांग्रेस-मुक्त’ बनाना होगा और हमें आज से इस दिशा में उत्साह से काम करना शुरू होगा।’’ मोदी ने सवाल किया, ‘‘जो खुद ही कई समस्याओं से जूझ रही है और जो अपने अस्तित्व के लिए संघर्ष कर रही है, वह कांग्रेस पार्टी किस तरह हमारे देश को नेतृत्व प्रदान कर सकेगी ?’’ Read More...
Source : Janoduniya.tv
Related Tags : Congress vs Modi, Narendra Modi Latest News, Narendra Modi Vs Indian Congress, India Latest News In Hindi, Online Hindi News, Narendra Modi Latest News

No comments:
Post a Comment