दिन बुधवार था, और जेएनयू में एक गुस्साये छात्र ने एक छात्रा पर कुल्हाड़ी वार किया, और इसके बाद छात्र ने खुदकुशी कर ली। यह हादसा दिल्ली में उस समय घटित हुआ, जब दिल्ली के पुलिस कमिश्नर नीरज कुमार अपनी जिम्मेदारियों से मुक्त हो रहे थे, और उनकी जगह 1977 बैच के आईएएस अधिकारी बीएस बस्सी ले रहे थे, जोकि अरुणाचल प्रदेश-गोवा-मिजोरम-यूनियन टेरिटरी (एजीएमयूटी) काडर के हैं।
पहले दिन मीडिया से रूबरू होकर अपने भविष्य की योजनाओं से दिल्ली की जनता को रूबरू करवाते कि हादसे ने उनके पास मीडिया को पहुंचा दिया। हादसे पर बोलते हुए बस्सी इतना बोले, दिल्ली में पुलिस प्रशासन बहुत अच्छा है, और वे यह दावा नहीं करते कि वे इससे और अच्छा बना पाएंगे। दिल्ली के नये कमिश्नर की दस्तक पर उनका स्वागत तिरंगे ने किया, जो उनकी कुर्सी के पीछे लगा हुआ था, लेकिन शर्मनाक बात यह थी कि यह तिरंगा उलटा था। इस तिरंगे को हम आन शान और बान कहते हैं। इस तिरंगे की ओर जब भी किसी पड़ोसी मुल्क ने बुरी नजर से देखने की कोशिश की तो देश की सरहदों पर खड़े जवानों ने दुश्मन की आंखों के आगे अंधेरा कर दिया, पैरों के तले से जमीन खिसका दी, और शिख़र पर लहरा दिया अपना तिरंगा। यह उलटा तिरंगा, यकीनन पुलिस कमिश्नर ने नहीं लगाया होगा।
यह उलटा तिरंगा ऑफिस की देख रेख करने वाले किसी अन्य कर्मचारी ने लगाया होगा, लेकिन सवाल उठता है कि नीरज कुमार के साथ पुराना कर्मचारी भी चला गया, या फिर नये अधिकारी के आने की हड़बड़ाहट में तिरंगे को सीधा लगाना भूल गया। Read More...
Source : Janoduniya.tv
Related Tags : Delhi Commissioner Office Case, Delhi JNU Case, Delhi Commissioner Office Indian Flag News, Indian Flag News 2013, Indian Flag Latest News

No comments:
Post a Comment