Wednesday, 28 August 2013
देश भर में धूमधाम से मना जन्माष्टमी का त्योहार
भगवान श्रीकृष्ण का जन्मदिन जन्माष्टमी बुधवार को देश-विदेश में पूरे उत्साह से मनाया गया। मुख्य समारोह श्रीकृष्ण की जन्मभूमि मथुरा में आयाजित किया गया जहां दुनिया के विभिन्न हिस्से से श्रद्धालु जन्मोत्सव में भाग लेने के लिए पहुंचे।
मथुरा और वृंदावन के अलावा के अलावा उत्तर प्रदेश के वाराणसी, कानपुर, इलाहाबाद, आगरा आदि शहरों में भी जन्माष्टमी के मौके पर समारोह आयोजित किए गए। राज्य सरकार ने राज्य के सभी प्रमुख शहरों में सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की थी। भारत के अलावा पड़ोसी देश नेपाल में भी जन्माष्टमी का उत्सव धूमधाम से मनाया गया।
भगवान श्रीकृष्ण के भक्तों ने बुधवार को भगवान के बाल स्वरूप को दुग्ध और शहद से स्नान कराया। भगवान विष्णु के दस अवतारों में से एक श्रीकृष्ण की 5,239वीं जयंती के मौके पर उत्साही कृष्ण भक्तों की टोली ने मानव पिरामिड बनाकर `दही हांडी` को तोड़ा। Read More...
Source : Jano Duniya
Tags : Janmashtami, Shri Krishna Janmashtami, Janmashtami in India.
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment