Sunday, 22 December 2013

PepsiCo India to invest over 1200 cr on new beverage plant in Andhra Pradesh

PepsiCo India to invest over 1200 cr on new beverage plant in Andhra Pradesh


शीतल पेय व स्नैक्स कंपनी पेप्सीको आंध्रप्रदेश में नई बेवरेज विनिर्माण इकाई स्थापित करने पर 1,200 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। कंपनी ने हाल ही में घोषणा की थी कि वह विभिन्न साझेदारों के साथ मिलकर भारत में वर्ष 2020 तक 33,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। खबरों के मुताबिक पेप्सीको ने एक बयान में कहा कि कंपनी आंध्रप्रदेश के श्रीसिटी में देश का सबसे बड़ा बेवरेज विनिर्माण प्लांट स्थापित करेगी।

इस परियोजना में 1,200 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश होगा। कंपनी का यह निवेश हाल ही में वर्ष 2020 तक के लिए घोषित की गई निवेश योजना में शामिल है। इसके अलावा कंपनी का कहना है कि वह आगामी 6 साल में आंध्रप्रदेश से मैंगो पल्प की खरीद में खासी बढ़ोतरी करेगी। Read More...

Source : Janoduniya.tv  

Tags : PepsiCo India, Andhra Pradesh, Hindi Business news

No comments:

Post a Comment