AAP says it will form Delhi govt, Kejriwal to be next CM
दिल्ली के उपराज्यपाल नजीव जंग से मिलकर सरकार गठन का दावा पेश करने के बाद आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैं नहीं, दिल्ली में आम आदमी मुख्यमंत्री बना है। उन्होंने कहा कि बिजली और पानी से जुड़े वादे उनकी सरकार की शीर्ष प्राथमिकताएं होंगी। आप पार्टी के नेता केजरीवाल दिल्ली के उपराज्यपाल नजीब जंग से मुलाकात करने के बाद कहा कि उन्होंने सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया है और उपराज्यपाल ने कहा है कि वह राष्ट्रपति को प्रस्ताव भेजेंगे तथा उसके बाद शपथग्रहण की तारीख तय की जाएगी।
केजरीवाल ने कहा कि शपथग्रहण समारोह रामलीला मैदान में आयोजित होगा। इससे पहले, सोमवार सुबह आप पार्टी की बैठक हुई, जिसके बाद दिल्ली में सरकार गठन के में ऐलान किया गया। ‘आप’ नेता मनीष सिसौदिया ने कहा कि अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री बनेंगे। सिसौदिया ने कहा कि हमने उनके नेतृत्व में चुनाव लड़ा और सभी 28 विधायक केजरीवाल को मुख्यमंत्री बनाने के पक्ष में हैं। Read More...
Source : Janoduniya.tv
Tags : AAP, Arvind Kejriwal to be next CM, Delhi govt

No comments:
Post a Comment