Movie Jai Ho Trailer
साल 2014 की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘जय हो’ का ट्रेलर अब लॉन्च हो चुका है। इसी के साथ करीब एक साल के बाद सलमान खान बॉलीवुड में वापसी के लिए तैयार हैं. सलमान की ये फिल्म 24 जनवरी को रिलीज हो रही है। इससे पहले फिल्म का फर्स्ट लुक और टीजर लॉन्च किया गया था जिसे लोगों ने सराहा और अब सलमान ने इसका ट्रेलर भी लॉन्च कर दिया है। एक मिनट के इस ट्रेलर में सलमान खान अपने जाने-पहचाने एक्शन अवतार में नजर आ रहे हैं और खूब डायलॉग बाजी भी करते नज़र आ रहे रहे हैं।
जैसा कि आप सभी को पता है कि पहले इस फिल्म का नाम ‘मेंटल’ था जिसे बाद कुछ कारणों से बदलकर ‘जय हो’ कर दिया गया था। अब फिल्म इसी नाम से रिलीज हो रही है। ट्रेलर की शुरुआत में सलमान अपनी लकी ब्रेसलेट को घुमाते नजर आ रहे हैं। जबरदस्त मार-धाड़ के बीच सलमान की आवाज गूंजती है, ‘आम आदमी सोता हुआ शेर है, उंगली मत कर. जाग गया तो चीर-फाड़ देगा। ट्रेलर देखकर ही ये पता चल रहा है कि सलमान फिल्म में वाकई ‘पीपल्स मैन’ के किरदार में हैं। Read More...
Source : Janoduniya.tv
Tags : Movie Jai Ho Trailer, Jai Ho Salman Khan

No comments:
Post a Comment