Gay sex verdict: To undo SC ruling, govt says it will change law
सरकार ने समलैंगिकता को उच्चतम न्यायालय द्वारा गैरकानूनी घोषित किए जाने के फैसले को पलटने के लिए तुरंत कदम उठाने का वादा किया तथा संकेत दिया कि वह शीर्ष अदालत में उपचारात्मक याचिका दाखिल कर सकती है। विधिमंत्री कपिल सिब्बल ने इस फैसले को लेकर उपजे विवाद के बीच संवाददाताओं से कहा, हमें कानून को बदलना होगा। यदि उच्चतम न्यायालय ने इस कानून को सही ठहराया है, तो निश्चित रूप से हमें मजबूत कदम उठाने होंगे। बदलाव तेजी से करना होगा और कोई देरी नहीं की जा सकती। हम जल्द से जल्द बदलाव करने के लिए सभी उपलब्ध उपायों का इस्तेमाल करेंगे।
यह पूछे जाने पर कि क्या सरकार भारतीय दंड संहिता की धारा 377 में संशोधन करने के लिए विधेयक लाएगी, तो उन्होंने कहा कि यह समय महत्वपूर्ण है। हमें वयस्कों के सहमतिपूर्ण संबंधों को अपराध की श्रेणी से निकालना होगा। सरकार के पास उपलब्ध उपायों के बारे में पूछे जाने पर सिब्बल ने कहा, एक विकल्प तो यह है कि जल्द से जल्द इसे संसद में लाया जाए। एक अन्य विकल्प है कि कोई अन्य रास्ता निकालने के लिए उच्चतम न्यायालय से संपर्क किया जाए। हम वह रास्ता अपनाएंगे, जो हमें जल्द परिणाम दे। Read More...
Source : Janoduniya.tv
Tags : Gay sex verdict, Kapil Sibbal, Indian Hindi News

No comments:
Post a Comment