Wednesday, 4 December 2013

Katrina Kaif is Asia's sexiest woman

Katrina Kaif is Asia's sexiest woman


बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ एक बार फिर एशिया की सबसे सेक्‍सी महिला चुनी गई हैं। एक साप्‍ताहिक पत्रिका द्वारा कराए गए सर्वेक्षण में कैटरीना को लगातार चौथी बार एशिया की सबसे सेक्‍सी महिला चुना गया है। कैटरीना के बाद इस सूची में प्रियंका चोपड़ा, टीवी अभिनेत्री दृष्टि धामी और दीपिका पादुकोण हैं।

कैटरीना ने एशिया की टॉप 50 सबसे सेक्सी महिलाओं की सूची में पहला स्थान हासिल किया, जबकि प्रियंका दूसरे, दृष्टि तीसरे तथा दीपिका चौथे स्थान पर रहीं। निर्णायक मंडल के प्रमुख और पत्रिका के संपादक असजाद नजीर ने कहा कि यह करीबी मुकाबला था। 2013 की सूची का सबसे बड़ा आश्चर्य भारत की टेलीविजन अभिनेत्रियों का दबदबा है। दृष्टि शीर्ष तीन में शामिल होने वाली पहली टीवी अभिनेत्री हैं, जबकि उनकी सहेली सान्या ईरानी ने पहली बार शीर्ष 10 में जगह बनाते हुए छठा स्थान हासिल किया। Read More...

Source : janoduniya.tv  

Tags : Katrina Kaif, Asia's sexiest woman

No comments:

Post a Comment