Exit polls show BJP as single largest party
हाल ही में हुए पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी अपना परचम लहरा सकती है। बीजेपी मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान में स्पष्ट बहुतम से अपनी सरकार बनाती दिखाई दे रही है तो वहीं दिल्ली में वह बढ़त हासिल करती नजर आ रही है। सीएसडीएस-द वीक के सर्वेक्षण में मध्य प्रदेश में 230 विधानसभा सीटों में से भाजपा को 136 से 146 सीटें दी गई हैं जबकि छत्तीसगढ़ की 90 सदस्यीय विधानसभा में उसे 45 से 55 सीटें दी गई हैं।
मध्य प्रदेश में विपक्षी दल कांग्रेस को 67 से 77 और छत्तीसगढ़ में 32 से 40 सीटें मिल सकती हैं। ‘टुडेज चाणक्या’ ने मध्य प्रदेश में भाजपा को स्पष्ट बहुमत यानी 161 सीटें दी हैं वहीं छत्तीसगढ़ में इसे 51 और राजस्थान में 147 सीटें दी हैं। इसने मध्य प्रदेश में कांग्रेस को सिर्फ 62 सीट, छत्तीसगढ़ में 39 और राजस्थान में महज 39 सीट दी है। Read More...
Source : janoduniya.tv
Tags : BJP, Exit polls, Hindi News

No comments:
Post a Comment