Rahul Gandhi replies to EC notice
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आज चुनाव आयोग के नोटिस का जवाब दे दिया है। राहुल गांधी को उनके इंदौर भाषण पर चुनाव आयोग ने नोटिस भेजा था। इसका जवाब राहुल गांधी को 4 नवंबर को देना था, लेकिन उन्होंने सात दिन का समय मांगा। लेकिन आयोग ने 4 दिन का ही समय उन्हें दिया था। राहुल गांधी ने आज अपना जवाब चुनाव आयोग को भेज दिया।
माना जा रहा है कि राहुल ने अपने जवाब में बोला है कि आचार संहिता के उल्लघंन की मंशा नहीं थी, जो तथ्य थे उनके आधार पर कुछ कहा गया। कांग्रेस उपाध्यक्ष ने इंदौर रैली में कहा था कि पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी मुजफ्फरनगर दंगों के पीड़ित मुस्लिम युवकों के संपर्क में है। और मैं उन युवको को समझा रहा हूं कि आप इस तरह की किसी बहकावे में मत आना। Read More...
Source : Janoduniya.tv
Tags : Rahul Gandhi, Hindi News, Congress News

No comments:
Post a Comment