Agni-I missile test fired successfully
700 किलोमीटर मारक क्षमता वाली स्वदेशी मिसाइल अग्नि-1 का भारत ने आज ओडिशा तट पर स्थित परीक्षण रेंज से सफल परीक्षण किया। यह परीक्षण सेना किए जाने वाले प्रायोगिक परीक्षण का एक हिस्सा है। सतह से सतह पर मार कर सकने वाली इसएकल-चरणीय मिसाइल में ठोस प्रणोदकों का इस्तेमाल किया गया है।
मिसाइल का प्रायोगिक-परीक्षण एक गतिशील लांचर की मदद से यहां से 100 किलोमीटर दूर स्थित व्हीलर आइलैंड की इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज के लॉन्च पैड-4 से 9 बजकर 33 मिनट पर किया गया। सतह से सतह तक मार करने में सक्षम 15 मीटर लंबा और 12 टन वजनी यह प्रक्षेपास्त्र एक टन वजनी पारंपरिक और परमाणु साम्रग्री को ले जा सकता है। Read More...
Source : Janoduniya.tv
Tags : Agni-I missile, Agni-I missile Test, Agni-I missile India News

No comments:
Post a Comment