BJP is world champion in corruption: Rahul Gandhi
गुरुवार को कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर गरीबों की उपेक्षा करने का आरोप लगाते हुए कहा कि विपक्षी पार्टी केवल एक ही चीज में आगे है और वह है भ्रष्टाचार। जयपुर से 500 किलोमीटर दूर राजस्थान के जनजातीय क्षेत्र बांसवारा जिले में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा कि हमने बेहतर और ज्यादा सड़कें बनवाईं, रेलवे लाइनें बिछाई, और हवाई अड्डे बनवाए। हम विपक्ष से सभी चीजों में आगे हैं। मैं इस सार्वजनिक मंच से कहना चाहता हूं कि वे लोग केवल एक ही चीज में सर्वोत्तम हैं, और वह है भ्रष्टाचार।
एक निजी कॉलेज के मैदान में भीड़ को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ व मध्य प्रदेश के जैसे राज्य जहां गुरुवार को की सरकार है, भ्रष्टाचार में आगे चल रहे हैं। गांधी ने यहां करीब 15 मिनट तक संबोधित किया। उन्होंने उल्लेख किया कि इस बार का चुनाव पार्टियों के बीच जंग नहीं है, बल्कि सोचने के दो अलग-अलग तरीके की लड़ाई है। Read More...
Source : Janoduniya.tv
Tags : BJP corruption, Rahul Gandhi, Narendra Modi

No comments:
Post a Comment