Sunday, 1 September 2013

सिंह साहिब द ग्रेट में सनी देओल का जलवा

गदर एक प्रेम कहानी से रुपहले पर्दे पर धूम मचाने वाली अनिल शर्मा और सनी दिओल की जोड़ी एक बार फिर गदर मचाने के लिए बड़े पर्दे पर उतरने वाली है। अनिल शर्मा निर्देशित फिल्‍म सिंह साहिब द ग्रेट 22 नवंबर को रिलीज होगी, लेकिन इस ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है।

पहले ख़बर थी कि इस फिल्‍म को अगस्‍त में रिलीज किया जाएगा, लेकिन चेन्‍नई एक्‍सप्रेस और वन्‍स अपॉन ए टाइम इन मुम्‍बई 2 के चलते इसका प्रदर्शन लेट कर दिया गया था।

‘अपने’ के बाद अनिल शर्मा और सनी दिओल बड़े पर्दे पर एक साथ उतर रहे हैं। इस फिल्‍म सनी दिओल एक सरदार की भूमिका अदा कर रहे हैं। गदर में सनी दिओल को नल उखाड़ते हुए देखा था, अब इस फिल्‍म में पेड़ तो नहीं, लेकिन उसकी जड़ उखाड़ते हुए नजर आ रहे हैं। Read More...

Source : Janoduniya

Tags : 

No comments:

Post a Comment