Sunday, 1 September 2013

आसाराम का झूठ, पोटेंसी टेस्‍ट पॉजिटिव, यौन शोषण करने में सक्षम

जोधपुर पुलिस, लम्बी जद्दोजहद के बाद नाबालिग लड़की से यौन उत्पीड़न के आरोपी 72 वर्षीय आसाराम को कल देर रात इंदौर स्थित उनके आश्रम से गिरफ्तार कर हवाई मार्ग से दिल्ली होते हुए आज जोधपुर लेकर पंहुच गई है जहां एहतियातन सुरक्षा के जबरदस्त प्रबंध किए गए है। वहीं, आज सुबह नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के बाहर आसाराम बापू के समर्थकों ने रविवार को नारेबाजी की।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि हवाई अडडे पर कुछ देर रूकने के बाद पुलिस कडे सुरक्षा प्रबंध के बीच यौन उत्पीडन के आरोपी आसाराम को पूछताछ के लिए जोधपुर -जयपुर राष्ट्रीय राज मार्ग पर स्थित ग्रामीण पुलिस लाइन लेकर पहुंची है, जहां आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

जोधपुर के पुलिस उपायुक्त अजयपाल लाम्बा ने जोधपुर में संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा है कि ठोस आरोपों के आधार पर आसाराम को गिरफ्तार किया गया है। उन्होने कहा कि पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। आगे पढ़ें...

No comments:

Post a Comment