Sunday, 11 August 2013

Subramanian Swamy's Janta Party merges with BJP

Subramanian Swamy's Janta Party merges with BJP 


आगामी आम चुनाव से पहले सुब्रमण्यम स्वामी ने अपनी जनता पार्टी का भाजपा में विलय करने की घोषणा की। भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह, राज्यसभा में विपक्ष के नेता अरूण जेटली और पूर्व भाजपा प्रमुख नितिन गडकरी की मौजूदगी में स्वामी ने यह घोषणा की। विलय से पहले, स्वामी ने राजनाथ सिंह के आवास पर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ चर्चा की, जिन्होंने उनकी पार्टी का भाजपा में विलय को स्वीकार किया और उम्मीद जाहिर की कि इससे भाजपा मजबूत होगी।

स्वामी के फैसले के बाद सिंह ने कहा, डॉ सुब्रमण्यम स्वामी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं और उन्होंने फैसला किया है कि जनता पार्टी और भाजपा का विलय होना चाहिए। आज मैंने जनता पार्टी का भाजपा में विलय स्वीकार लिया। मैं आश्वस्त हूं कि स्वामी के भाजपा से जुड़ने और उनकी पार्टी का विलय होने से भाजपा को फायदा होगा। भाजपा में डॉ. स्वामी का स्वागत है। सिंह ने कहा कि स्वामी इससे पहले जनसंघ के नेता रहे हैं और स्वीकार करते हैं कि राष्ट्रहित में एक साथ मिलकर काम करना समय की जरूरत है। Read More...

Source : Janoduniya.tv  

Related Tags : Subramanian Swamy, BJP Latest News, India News, Politics News Online Hindi

No comments:

Post a Comment