Saturday, 10 August 2013

Chennai Express movie review

Chennai Express movie review 


रोहित शेट्ठी की फिल्मों से ताल्लुक रखने वाले लोग फिल्म मनोरंजन के लिए देखते हैं। मनोरंजन का बादशाह शाह रूख खान को कहा जाता है। दीपिका इस दौर की खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक हैं। पहली नजर में फिल्म लोकप्रियता के सारे मापदंडों पर खरी उतरती है। गांव-देहात, छोटे शहर या मुंबई, औसतन हर भारतीय की जिंदगी से जुड़ी है रेलगाड़ी। बॉलीवुड में तो कहावत ही चल चुकी है कि जिस फिल्म में रेलगाड़ी दिखाओगे वही फिल्म हिट होगी।

खुद शाह रूख के करियर को चार चांद लगाने वाली फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे के अंत में रेलगाड़ी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। रोहित शेट्ठी की फिल्मों में अभी तक गाड़ियों के उड़ाने का चलन रहा है। रेलगाड़ियां उड़ाई नहीं जा सकती है। इसलिए फिल्म के नाम के साथ ही जोड़ दिया गया है। अब देखिए कि इस फिल्म के रिलीज होने से पहले ही इसे सफल माना जा रहा था। शाह रूख और रोहित शेट्ठी के प्रशंसकों के लिए कोई रिव्यू नहीं मायने रखता। और उस पर से ये फिल्म तो दक्षिण भारत की कहानी को समेटती है। और वहां तो अभिनेताओं को देवता का दर्जा प्राप्त है। अब जब इस फिल्म से इतनी सारी प्रचलित बातें जुड़ी हों तो केवल सठिआया हुआ आलोचक इसकी आलोचना कर सकता है। Read More...

Source : Janoduniya.tv  

Related tags : Chennai Express movie review, Chennai Express Shahrukh Khan, Chennai Express Deepika Padukone

No comments:

Post a Comment