बॉलीवुड के दबंग सलमान खान की पूर्व प्रेमिका कैटरीना कैफ चॉकलेटी हीरो रणबीर कपूर के साथ स्पेन में मौज-मस्ती कर रही थी। इस जोड़ी को स्पेन के इब्जिया में डेविड गुएटा के म्यूजिक कंसर्ट में कुछ दिनों पहले देखा गया।
इन्होंने इस ट्रिप को गुप्त रखने की पूरी कोशिश की थी लेकिन फिर भी वे कैमरे की नजर से खुद को बचा नहीं सके। स्टारडस्ट पत्रिका के सौजन्य से इस जोड़ी का फोटो सामने आया है।
रणबीर और कैटरीना के बीच रोमांस के चर्चे फिल्म ‘अजब प्रेम की गजब कहानी’ (2009) के बाद से ही शुरू हो गए थे। हालांकि उस वक्त तक कैटरीना सलमान की ही गर्लफ्रैंड थी लेकिन धीरे धीरे कैटरीना रणबीर की ओर खिंचती चली गई और उसने सल्लू मियां को बाय-बाय कह दिया। एक टीवी कार्यक्रम में कैटरीना ने तो सलमान को ‘भाई जान’ तक कह डाला था। रणबीर और कैटरीना प्रकाश झा की फिल्म ‘राजनीति’ में भी एक साथ आ चुके हैं। Read More...
Related tags : Ranbir Kapoor, Katrina Kaif, Bollywood News, Hindi Bollywood News.

No comments:
Post a Comment