Thursday, 25 July 2013

Raj Babbar: Full meal available in Mumbai at Rs 12


Raj Babbar | Raj Babbar Latest News | Raj Babbar Controversy | Raj Babbar Politics News | Raj Babbar 2013 News | Raj Babbar Mumbai Full meal

कांग्रेस प्रवक्ता राज बब्बर ने कहा कि आज भी मुंबई में पूरा भोजन 12 रुपये में करना संभव है, जिसे भाजपा ने हास्यास्पद करार दिया। बब्बर ने एआईसीसी ब्रीफिंग में सवालों के जवाब में यह बात समझाने की कोशिश करते हुए कही कि कीमतों में इजाफे के बावजूद गरीबी घटी है।

कांग्रेस प्रवक्ता से गरीबी निर्धारण करने के लिए व्यय सीमा के निम्न कटऑफ के बारे में भी पूछा गया था और यह भी पूछा गया था कि कैसे कोई गरीब 28 रुपये या 32 रुपये के प्रतिदिन खर्च पर दो वक्त पूरा भोजन ग्रहण करने में सक्षम हो सकते हैं। बब्बर ने कहा, लोगों को दिन में दो वक्त पूरा भोजन मिलना चाहिए।

वे कैसे हासिल कर सकते हैं, यह एक बहुत अच्छा सवाल है, जिसे आपने पूछा है। आज भी मुंबई शहर में मैं 12 रुपये में एक पूरा भोजन पा सकता हूं। नहीं, नहीं, बड़ा पाव नहीं। ढेर सारा चावल, दाल, सांभर और कुछ सब्जियां भी मिल जाती हैं। बब्बर ने इसके साथ ही कहा कि वह यह नहीं कह रहे हैं कि यह अच्छा है। Read More...  

Related Tags : Raj Babbar, Raj Babbar Latest News, Raj Babbar Controversy, Raj Babbar Politics News, Raj Babbar 2013 News, Raj Babbar Mumbai Full meal

No comments:

Post a Comment