हो सकता है कि जब आप दिन में दो से अधिक बार चाय लेते होंगे तो कोई ना कोई आपको टोकता होगा, और साथ में कहता होगा कि चाय सेहत के लिए हानिकारक है। लेकिन अब एक नई शोध कहती है कि जो लोग दिन में चार कप चाय या कॉफी पीते हैं, उनका ब्लड प्रैशर निम्न स्तर पर रहता है, उनके मुकाबले में जो ऐसा नहीं करते।
हालांकि, ताजा अध्ययन पिछली उस शोध के विपरीत है, जिसमें कहा गया था कि कैफीन के सेवन से उच्च रक्तचाप का स्तर बढ़ता है। प्रीवेंटिव एंड क्लीनिक्ल इंवेस्टीगेशन्स सेंटर, पेरिस के रिपोर्ट लेखक बर्नो पेनियर ने कहा कि चाय के अंदर पाया जाने वाला फ्लेवोनॉयड रक्तवाहिका पर अच्छा प्रभाव डालता है। Read More...
Source : Janoduniya.tv
Related tags : The Health Benefits of Coffee vs Tea, Coffee vs. Tea: The Health Benefits Compared, Increase the Health Benefits of Tea and Coffee, Health Benefits of Coffee - Tea Health Benefits

No comments:
Post a Comment