Sunday, 28 July 2013

BJP sends Rs 33 poverty cheque-challenge to Sonia Gandhi, PM Manmohan Singh


Manmohan Singh | Sonia Gandhi | BJP sends Rs 33 cheque to Congress | Congress Vs BJP 2013 | Sonia Gandhi, PM Manmohan Singh Latest News 2013
कांग्रेस पार्टी के नेताओं एवं केन्द्र सरकार द्वारा गरीबों के लिए जो मापदंड निर्धारित किये जा रहे हैं, उसका भारतीय जनता पार्टी पुरजोर विरोध करते हुए जिलाध्यक्ष अशोक पाण्डेय के नेतृत्व में कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी, देश के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चरणदास महंत को 33-33 रुपये का चेक तथा सांसद राज बब्बर को 12- रुपये का, राय सभा सदस्य रशीद मसूद को 5- रुपये का, केन्द्रीय मंत्री फारूख अब्दुल्ला को 1- रुपये का चेक पंजीकृत डाक द्वारा भेजकर विरोध दर्ज किया गया। इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने यूपीए सरकार, मनमोहन सिंह, सोनिया गांधी और केन्द्रीय कृषि रायमंत्री एवं कांग्रेस अध्यक्ष चरणदास महंत के खिलाफ नारेबाजी की। भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक पाण्डेय ने केन्द्र सरकार की नीतियों का पुरजोर विरोध करते हुए कहा कि यूपीए सरकार की आर्थिक नीति से देश में असमानता का ग्राफ तेजी से बढ़ा है। गरीब और गरीब होता जा रहा है और अमीर और अमीर होता जा रहा है। अमीर और गरीब के बीच की खाई लगातार कांग्रेस पार्टी ने बढ़ाई है। Read More... Source : janoduniya.tv Related Tags :

No comments:

Post a Comment