पेरिस, एजेंसी। अंतर्राष्ट्रीय पुस्तक उद्योग की प्रभारी समिति ने दक्षिण कोरिया के शहर इंचियान को साल 2015 के लिए ‘वर्ल्ड बुक कैपिटल’ घोषित किया है। यह घोषणा संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन ( यूनेस्को) ने शुक्रवार को की।
यूनेस्को और पुस्तक उद्योग का प्रतिनिधित्व करने वाली विशेषज्ञों की अंतर्राष्ट्रीय समिति ने इसका नामांकन किया था। इससे संबंधित बैठक पेरिस स्थित यूनेस्को के मुख्यालय में 16 जुलाई को हुई थी।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक यूनेस्को की महानिदेशक इरिना बोकोवा ने समिति के फैसले का समर्थन करते हुए ‘ वर्ल्ड बुक कैपिटल 2015′ की उपाधि के लिए यूनेस्को को मिले आवेदन की गुणवत्ता और संख्या का स्वागत किया। इस नामांकन में किसी तरह के वित्तीय पुरस्कार शामिल नहीं है, लेकिन पुस्तक और पठन को समर्पित बेहतरीन कार्यक्रम को एक विशेष प्रतीकात्मक पहचान दी गई है। Read More... Related Tags : वर्ल्ड बुक कैपिटल 2015, World Book of Capital 2015, South Korean city declared 'World Book Capital 2015', Latest News India Jano Duniya

No comments:
Post a Comment