Friday, 29 November 2013

Former Indian cricketer Vinod Kambli suffers heart attack

Former Indian cricketer Vinod Kambli suffers heart attack


पूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली को दिल का दौरा पड़ने के कारण लीलावती अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया है। वर्ष 2012 में कांबली की दो रक्त वाहिनियों की एंजियोप्लास्टी की गई थी। 18, जनवरी को 42 साल के होने जा रहे विनोद कांबली ने भारत की ओर से 17 टेस्ट और 104 अंतरराष्ट्रीय वनडे मैच खेले हैं। कांबली सचिन के बहुत करीबी दोस्‍त रहे हैं।

लेकिन पिछले काफी समय से उनके बीच बोलचाल भी नहीं है। हाल ही में सचिन ने अपनी विदाई पार्टी में कांबली को नहीं बुलाया था। जिस कारण कांबली बहुत भावुक बयान दे रहे थे। Read More...

Source : Janoduniya.tv  

Tags : Vinod Kambli, heart attack, Indian cricketer

Thursday, 28 November 2013

Stop praising Sachin Tendulkar, Taliban warn Pakistan media

Stop praising Sachin Tendulkar, Taliban warn Pakistan media


तालिबान ने पाकिस्‍तान मीडिया को सचिन तेंदुलकर की तारीफ करने पर धमकी दे दी है। तालिबान के कमांडर ने पाकिस्‍तान मीडिया को एक वीडियो जारी किया है जिसमें कहा है कि पाकिस्तानी मीडिया को सचिन के कवरेज से परहेज करना चाहिए क्योकि वह एक भारतीय हैं।

इस वीडियो में पाक तालिबान कमांडर एके-47 से लैस दो गनमैन के बीच बैठा हुआ है और वह चेतावनी देते हुए कह रहा है कि सचिन तेंदुलकर भारतीय है, इसलिए पाकिस्तानी मीडिया को उसकी तारीफ नहीं करनी चाहिए। Read More...

Source : Janoduniya.tv

Tags : Sachin Tendulkar, Taliban, Pakistan media