Wednesday, 31 July 2013

Cancer risk of two beers a year


Cancer risk of two beers a year | Alcohol and cancer | Can Beer Cause Cancer? | Alcohol and Lung Cancer Risk | Does alcohol cause breast cancer?

एक नई शोध से पता चला है कि साल भर में दो गिलास से अधिक बीयर पीना सेहत के लिए हानिकारक है। शोधकर्ताओं का कहना है कि दो पिंट्स (बीयर या जूस पीने के लिए इस्‍तेमाल होने वाले बड़े हैंडल वाले गिलास) से अधिक बीयर पीने से कैंसर जैसी घातक बीमारी होने का खतरा बना रहता है।

डेली एक्‍सप्रेस के अनुसार एल्‍कोहल हेल्‍थ एलायंस के अध्यक्ष प्रोफेसर सर इयान गिलमोर ने कहा कि शोध के दौरान उन महिलाओं में स्‍तन कैंसर की बहुत अधिक संभावना पाई गई, जो सरकार की ओर से जारी की गाइडलाइन मुताबिक रोज एक गिलास शराब पीती थीं।

पिछले दिनों डर्बिन में कैंसर पर आयोजित एक समारोह के दौरान न्‍यूकेस्‍टले यूनिवर्सिटी के शोधकर्ता प्रोफेसर पीटर एंडरसन द्वारा यह सर्वे पेश किया गया। Read More... 

Source : Janoduniya.tv 

Related Tags : Cancer risk of two beers a year, Alcohol and cancer, Can Beer Cause Cancer?, Alcohol and Lung Cancer Risk, Does alcohol cause breast cancer?

BJP to take action against Shatrughan Sinha


Shatrughan Sinha | Shatrughan Sinha Latest News BJP | BJP to take action against Shatrughan Sinha | BJP Latest News Shatrughan Sinha | Shatrughan Sinha 2013 News

बिहार भाजपा नेता सीपी ठाकुर ने शत्रुघ्न सिन्हा के बागी तेवर के संबंध में आज कहा कि उनके बयान आपत्तिजनक हैं और पार्टी उनपर कार्रवाई करेगी। ठाकुर ने कहा कि जिस भाजपा ने उन्हें अपने कंधे पर बिठाकर इतना ऊपर पहुंचाया उसी के संबंध में ऐसी बयानबाजी वे कैसे कर सकते हैं । ठाकुर ने सिन्हा के बयान को गंभीरता से लिया है और कहा कि शीघ्र ही उनके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी।

हालांकि कल जब पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह से बिहारी बाबू के बयान के संबंध में पूछा गया, तो उन्होंने यह कहकर प्रश्न को टाल दिया कि उन्होंने नहीं सुना है कि शत्रुघ्न सिन्हा ने क्या बयान दिया। भाजपा के शॉटगन ने फिर से फायर कर पार्टी के लिए परेशानी खड़ी कर दी है। पिछले कुछ दिनों से शत्रुघ्न सिन्हा ने बागी तेवर अपना लिया है और बयान पर बयान दे रहे हैं।

आज बिहारी बाबू ने यह कहकर विवाद खड़ा कर दिया है कि नीतीश कुमार पीएम मैटेरियल हैं। ऐसे समय में जबकि भाजपा नरेंद्र मोदी को अपना पीएम उम्मीदवार घोषित करने की तैयारी में है,उनका बयान चौंकाने वाला है। पटना हवाई अड्डे पर मीडिया से बात करते हुए शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि नरेंद्र भाई मेरे प्रिय नेता है और पूरे देश में चर्चित भी हैं, लेकिन नीतीश कुमार निश्चित तौर पर पीएम मैटेरियल हैं। Read More... 

Source : Janoduniya.tv 

Related Tags : Shatrughan Sinha, Shatrughan Sinha Latest News BJP, BJP to take action against Shatrughan Sinha, BJP Latest News Shatrughan Sinha, Shatrughan Sinha 2013 News