Wednesday, 1 January 2014

China's circular building reaches completion

China's circular building reaches completion


 हाल ही में तैयार दक्षिणी चीन में तैयार यह असाधारण भवन वास्तुकार यूसुफ डि पास्कले की नवीनतन खोज है। एएम प्रोगेटी आर्किटेक्टर फर्म के प्रबंधक ने कहा कि इमारत एक प्राचीन जेड सिक्का से प्रेरित है और यह गुआंगज़ौ शहर के एक मील का पत्थर बन जाएगा। इस भवन की खासियत यह है कि दूर से यह अंग्रेजी के 8 की तरह दिखती है।

चौकोर भवन के अंदर का दृश्य भी कुछ इस प्रकार आभास होता है जैसे चौकोर के अंदर वृत्ताकार चित्रण हो, लेकिन यह भवन गुआंगज़ौ चक्र के रूप में जाना जाता है तथा इसे धन के दुरुपयोग के समान इसकी आलोचना हो रही है और इसे ‘तांबे का सिक्का’ का उपनाम दिया गया है। Read More...

Source : Janoduniya.tv

Tags : China's circular building, World News in Hindi

VVIP helicopter deal: Latest News, Videos

VVIP helicopter deal: Latest News, Videos


इंडियन एयरफोर्स के लिए 12 वीवीआईपी हेलीकॉप्टरों की खरीद के लिए एंग्लो-इतालवी कंपनी अगस्तावेस्टलैंड के साथ किए गए 3,600 करोड़ रुपए के करार को बुधवार को भारत ने रद्द कर दिया। इस करार में 360 करोड़ रुपए के कमीशन के भुगतान का आरोप लगने के बाद भारत ने इसे रद्द करने का फैसला किया।

खबरों के मुताबिक अगस्तावेस्टलैंड कंपनी के 2 शीर्ष अधिकारियों द्वारा अनुबंध हासिल करने के लिए कथित तौर पर कमीशन के भुगतान की खबरें प्रकाश में आने के करीब एक साल बाद 2010 में हुआ यह करार रद्द करने का फैसला किया गया है। इंडियन एयरफोर्स के पूर्व प्रमुख एस पी त्यागी इस मामले में एक आरोपी हैं। इस मामले की जांच सीबीआई कर रही है। Read More...

Source : Janoduniya.tv

 Tags : VVIP helicopter deal, Latest News