Friday, 1 November 2013

Nexus 5: Google launches Android 'Kitkat' smartphone

Nexus 5: Google launches Android 'Kitkat' smartphone 


गूगल ने अपनी नेक्‍सस सीरिज का नया स्‍मार्टफोन मार्केट में लॉन्‍च कर दिया है। गूगल नेक्सस 5 स्मार्टफोन गूगल के ऑपरेटिंग सिस्टम के नए वर्ज़न ऐंड्रॉयड 4.4 किटकैट पर चलता है। इसमें 2.2 गीगाहर्त्ज क्वॉड-कोर स्नैपड्रैगन 800 प्रोसेसर और 2 जीबी रैम है।

इसका रेजॉलूशन 1920×1080 पिक्सल्स और स्क्रीन 4.95 इंच की है। इसका इंटरनल स्टॉरेज 16 जीबी और 32 जीबी का है। `नेक्‍सस 5` अपने पहले के वर्जन `नेक्‍सस 4` की तुलना में थोड़ा महंगा है। भारत में 16 जीबी वाले गूगल नेक्सस 5 की कीमत 28,999 रुपए और 32 जीबी वाले गूगल नेक्सस 5 की कीमत 32,999 रुपए है। Read More...

Source : Janoduniya.tv  

Tags : Nexus 5, Nexus 5 Mobile, Nexus 5 Google

Modi reaches Gaurichak, hands over Rs 5 lakh to Patna blast victims

Modi reaches Gaurichak, hands over Rs 5 lakh to Patna blast victims


बीजेपी के प्रधानमंत्री पद के उम्‍मीदवार नरेंद्र मोदी आज बिहार की राजधानी पटना धमाकों के पीड़ितों से मिलने के लिए पहुंच गये हैं। यहां वो सीरियल ब्लास्ट में मारे गए 6 लोगों के परिजनों और घायलों से मिलेंगे। धमाकों में 6 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 83 लोग घायल हो गए थे। मोदी गौरीचक (पटना), कैमूर, गोपालगंज, सुपौल, बेगूसराय, नालंदा का दौरा करेंगे।

नरेंद्र मोदी ब्लास्ट में मारे लोग राजनारायण सिंह के गांव कमरजी, विकास कुमार सिंह के गांव करमचन्द्र, निशिजा, गोपालगंज के मुना श्रीवास्तव के गांव बरी धनेष, सुपौल के भरत रजक के गांव सिमराही, राघोपुर, बेगूसराय के बिंदेश्वरी चौधरी के गांव ताराबरियारपुर और नालंदा के राजेश कुमार के गांव अहियापुर मुशहरी के परिवार वालों से मिलेंगे। Read More...

Source : Janoduniya.tv  

Tags : Narendra Modi, Patna blast victims, Patna blast hindi news