Sunday, 1 September 2013

आसाराम का झूठ, पोटेंसी टेस्‍ट पॉजिटिव, यौन शोषण करने में सक्षम

जोधपुर पुलिस, लम्बी जद्दोजहद के बाद नाबालिग लड़की से यौन उत्पीड़न के आरोपी 72 वर्षीय आसाराम को कल देर रात इंदौर स्थित उनके आश्रम से गिरफ्तार कर हवाई मार्ग से दिल्ली होते हुए आज जोधपुर लेकर पंहुच गई है जहां एहतियातन सुरक्षा के जबरदस्त प्रबंध किए गए है। वहीं, आज सुबह नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के बाहर आसाराम बापू के समर्थकों ने रविवार को नारेबाजी की।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि हवाई अडडे पर कुछ देर रूकने के बाद पुलिस कडे सुरक्षा प्रबंध के बीच यौन उत्पीडन के आरोपी आसाराम को पूछताछ के लिए जोधपुर -जयपुर राष्ट्रीय राज मार्ग पर स्थित ग्रामीण पुलिस लाइन लेकर पहुंची है, जहां आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

जोधपुर के पुलिस उपायुक्त अजयपाल लाम्बा ने जोधपुर में संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा है कि ठोस आरोपों के आधार पर आसाराम को गिरफ्तार किया गया है। उन्होने कहा कि पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। आगे पढ़ें...

नरेंद्र मोदी को अमेरिकी वीजा मिलना चाहिए : ब्लैकविल

भारत में अमेरिका के पूर्व राजदूत रॉबर्ट ब्लैकविल ने कहा कि अमेरिका को गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को वीजा देना चाहिए। ब्लैकविल ने यह बात मोदी से मुलाकात के बाद कही। मोदी को अमेरिका के वीजा देने से इंकार करने के बारे में संवाददाताओं द्वारा पूछे गए सवाल पर ब्लैकविल ने कहा, ‘‘वह (मोदी) भारत में जाने माने राजनैतिक विचारक हैं और मैं नहीं मानता कि अमेरिका हजारों मील दूर रहकर इस स्थिति में है कि भारत में यहां क्या हो रहा है उसके बारे में प्रामाणिक राय रखे। यह भारतीयों पर है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इसलिए मेरी अपनी राय है कि अगर वह :मोदी: अमेरिका जाना चाहते हैं तो उन्हें वीजा दिया जाना चाहिए।’’ ब्लैकविल साल 2001-03 के दौरान भारत में अमेरिका के राजदूत थे. ब्लैकविल अब यूएस काउन्सिल ऑन फॉरेन रिलेशंस के सीनियर फेलो और लाबीइस्ट हैं।

साल 2005 में अमेरिका ने मोदी को कूटनीतिक वीजा देने से मना कर दिया था और उनका पर्यटन और व्यापारिक वीजा प्रवासन और राष्ट्रीयता अधिनियम के तहत वापस ले लिया था। मोदी का वीजा साल 2002 के दंगों में कथित भूमिका के लिए वापस ले लिया गया था। Read More...

Source : Janoduniya.tv

Tags : Narendra Modi, America Visa Narendra Modi