Thursday, 1 August 2013

Shuddhi Movie Hrithik Kareena


Shuddhi Movie Hrithik Kareena | Kareena Kapoor and Hrithik Roshan's 'Shuddhi' | Shuddhi to present Hrithik-Kareena in new avatar | Shuddhi Movie Hrithik Kareena Trailer

मुम्‍बई, एजेंसी। करण जौहर की फिल्म ‘कभी खुशी कभी गम’ में काम कर चुके अभिनेता रितिक और करीना कपूर एक बार फिर उनकी होम प्रोडक्शन फिल्म ‘शुद्धि’ में नजर आएंगे।

‘अग्निपथ’ के बाद रितिक एक बार फिर करण मल्होत्रा के निर्देशन में काम करेंगे। करण ने एक बयान में कहा ‘‘12 साल के बाद मैं रितिक और करीना को एक साथ देखने को लेकर उत्साहित हूं। जब ‘शुद्धि’ के लिए करण :मल्होत्रा: मेरे पास आए तो उन्होंने फिल्म में रितिक और करीना को लेने की बात कही।

मैंने उन दोनों से बात की और वे फिल्म में साथ काम करने के लिए तैयार हो गये।’’ जौहर को भरोसा है कि मलहोत्रा, कपूर और रौशन की यह कामयाब तिकड़ी इस प्रेम कहानी में एक बार फिर गजब ढाएगी। Read More... 

Source : Janoduniya.tv 

Related Tags : Shuddhi Hindi Movie, Kareena Kapoor, Hrithik Roshan, Hrithik Kareena Movie, Shuddhi Movie Reviews, Shuddhi Previews, Shuddhi Video, Shuddhi Songs.

Samajwadi Party leader claims he got IAS officer Durga Shakti Nagpal suspended in 40 min


IAS officer Durga Shakti Nagpal | IAS officer Durga Shakti Nagpal News | IAS officer Durga Shakti Nagpal Updates | Samajwadi Party News

गौतमबुद्ध नगर की एसडीएम दुर्गा शक्ति नागपाल के निलंबन मामले ने सियासी रंग ले लिया है। निलंबन के बाद से ही निशाने पर रही उत्तर प्रदेश की अखिलेश सरकार की मुश्किले उन्हीं की पार्टी के एक नेता ने बढ़ा दी है। समाजवादी पार्टी के नेता और यूपी एग्रो के चेयरमैन नरेंद्र भाटी ने दावा किया है कि उन्होंने ही दुर्गा को सस्पेंड करवाया था।

भाटी ने दावा किया कि उन्होंने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से बात करके 41 मिनट में दुर्गा शक्ति को सस्पेंड करवा दिया था। भाटी ने एक जनसभा में कहा, ‘मैंने माननीय मुख्यमंत्री जी से बात की। 10.30 बजे माननीय अखिलेश जी से बात की और 11 बजकर 11 मिनट पर एसडीएम का सस्पेंशन ऑर्डर यहां कलेक्टर के पास रिसीव हो गया। ये है लोकतंत्र की ताकत। मैं यही आप लोगों को बताने आया हूं कि जिस औरत ने इतनी बेहूदगी दिखाई वह उस डंडे को 40 मिनट नहीं झेल पाई।

सिर्फ 41 मिनट में सस्पेंशन का ऑर्डर लखनऊ से पास होकर यहां तामील हो गया।’ बताया जाता है कि नरेंद्र भाटी ने ही विवादित मस्जिद का शिलान्यास किया था। हालांकि भाटी ने इससे इनकार किया और कहा कि उन्होंने सिर्फ लोगों को सहयोग के लिए 51 हजार रुपए दिए थे। यह बात भी सामने आ रही है कि कादलपुर गांव में मस्जिद की जिस दीवार को गिरवाने को दुर्गा शक्ति के निलंबन का आधार बनाया गया है, उसे तो ग्रामीणों ने खुद ही गिराया था।

डीएम के. रविकांत सिंह ने यह बात उत्तर प्रदेश शासन को भेजी रिपोर्ट में कही है। कादलपुर गांव में खसरा नंबर 336 पर ग्राम समाज की जमीन पर लोग प्रशासन की अनुमति बिना मस्जिद की दीवार बना रहे थे। एसडीएम दुर्गा मौके पर पहुंचीं और निर्माण रुकवा दिया। रिपोर्ट में कहा गया है कि एसडीएम ने समझाया तो ग्रामीणों ने खुद ही दीवार गिरा दी। Read More...

Source : Janoduniya.tv  

Related Tags : IAS officer Durga Shakti Nagpal, IAS officer Durga Shakti Nagpal News, IAS officer Durga Shakti Nagpal Updates, Samajwadi Party News