Unnao treasure hunt yield so far: shards, bangles, brick wall
उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में कथित खजाने की खोज में जुटी भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) की टीम आज लगातार सातवें दिन खुदाई करेगी। स्थानीय लोगों के मुताबिक अभी भी खुदाई में सोना मिलने की उम्मीद है। गुरुवार को छठे दिन कड़ी सुरक्षा के बीच डौंडियाखेड़ा में 25 सेंटीमीटर खुदाई की, लेकिन खुदाई में न तो सोना मिला और न ही सोना मिलने के आसार नजर आ रहे हैं।
उन्नाव के उप-जिलाधिकारी (एसडीएम) विजय शंकर दुबे ने गुरुवार देर शाम बताया कि डौंडियाखेड़ा स्थित राजा राव रामबख्श सिंह के खंडरनुमा किले में छठे दिन 25 सेंटीमीटर खुदाई हुई। दुबे ने बताया कि अब तक छह दिनों में कुल 2.17 मीटर खुदाई की जा चुकी है। आज की खुदाई में कांच की चूड़ियां, मिट्टी के कुछ टूटे बर्तन मिले हैं, जो पुरातात्विक महत्व के हो सकते हैं। Read More...
Source : Janoduniya.tv
Tags : Unnao treasure, Unnao Latest News Hindi, Unnao News Gold
No comments:
Post a Comment