Rs 56 lakhs looted in Bihar
औरंगाबाद जिले के मदनपुर थाना के देव रोड में खेसर गांव के पास सोमवार को दिनदहाड़े सशस्त्र लुटेरों ने मध्य बिहार ग्रामीण बैंक के कैश वैन पर हमला बोल 43 लाख रुपये लूट लिया। चार बाइक पर सवार 10 हथियारबंद लुटेरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए कैश वैन के गार्ड अखिलेश कुमार राय एवं नागेन्द्र सिंह को गोली मार घायल कर दिया। गार्ड के पास रहे दो बंदूक एवं कारतूस लूट लिया।
अखिलेश की स्थिति गंभीर बताई जाती है। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र देव में इलाज के बाद अखिलेश एवं सदर अस्पताल से नागेन्द्र को चिकित्सकों ने गया मेडिकल कालेज अस्पताल रेफर कर दिया है। अखिलेश औरंगाबाद एवं नागेन्द्र गया जिला के शेरघाटी थाना मुख्यालय के नूतननगर मुहल्ले का निवासी है। Read More...
Source : Janoduniya.tv
Tags : Bihar News, Hindi News Bihar
No comments:
Post a Comment