मशहूर अभिनेता दिलीप कुमार को सीने में परेशानी की शिकायत के बाद
उपनगरीय क्षेत्र के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लीलावती अस्पताल के
प्रवक्ता नरेश त्रिवेदी ने कहा, ‘‘ दिलीप कुमार को हमारे अस्पताल में भर्ती
कराया गया है। वह गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में है और उनकी हालत स्थिर
है।’‘
मुगले आजम, मधुमती, देवदास और गंगा जमुना जैसी बेहतरीन फिल्मों में अपने यादगार अभिनय के लिए याद किये जाने वाले दिलीप कुमार गत दिसंबर को 90 वर्ष के हुए थे।
दिलीप कुमार का मूल नाम मुहम्मद युसूफ खान है और उनका जन्म पेशावर में 11 दिसंबर 1922 को हुआ था। उन्होंने छह दशक में 60 से उपर फिल्मों में काम किया। उन्हें सर्वोत्तम अभिनेता का पहला फिल्मफेयर पुरस्कार 1954 में मिला। वह इस श्रेणी में कुल आठ बार यह पुरस्कार हासिल कर चुके हैं। यही रिकार्ड शाहरुख खान के नाम भी है। आगे पढ़ें...
Source : janoduniya.tv
tags : दिलीप कुमार, दिलीप कुमार अभिनेता, दिलीप कुमार साहब, dilip kumar heath news hindi

No comments:
Post a Comment