Friday, 11 April 2014

विदेशी मुद्रा भंडार वाह्य झटकों से बचने के लिए काफी नहीं : राजन

विदेशी मुद्रा भंडार वाह्य झटकों से बचने के लिए काफी नहीं : राजन
विदेशी मुद्रा भंडार वाह्य झटकों से बचने के लिए काफी नहीं : राजन

रिजर्व बैंक के गवर्नर रघुराम राजन ने कहा कि देश के पास पर्याप्त विदेशी मुद्रा भंडार है लेकिन कोई भी देश अपने आपको वाह्य झटकों से पूरी तरह नहीं बचा सकता.

राजन ने वाशिंगटन के ब्रूकिंग्स इंस्टीच्यूशन द्वारा आयोजित एक सम्मेलन में कहा ‘हमारे पास पर्याप्त मुदा-भंडार है लेकिन कोई भी देश अंतरराष्ट्रीय प्रणाली से अपने आपको को अलग नहीं कर सकता.’ हाल ही में समाप्त वित्त वर्ष के दौरान भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 300 अरब डालर के स्तर को पार कर या जो दिसंबर 2011 के बाद का उच्चतम स्तर है. मार्च 28, को समाप्त सप्ताह के दौरान मुद्रा भंडार 5.038 अरब बढ़कर 303.673 अरब डालर हो गया जो वित्त वर्ष का दूसरा उच्चतम स्तर था. इस अवधि में विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति भी 5.011 अरब डालर बढ़कर 276.406 अरब डालर हो गई. See more…

No comments:

Post a Comment