Wednesday, 1 January 2014

Price of non-subsidized LPG hiked by Rs 220 a cylinder

Price of non-subsidized LPG hiked by Rs 220 a cylinder


रसोई गैस के दाम में एक बार और बढ़ोतरी की गयी है। दिल्ली में बगैर सब्सिडी वाले सिलेंडर के दाम में 220 रुपये की बढोतरी कर दी गयी है। इस महीने में तीसरी बार गैस सिलेंडर के दाम में बढोत्तरी हुई है। उपभोक्ताओं को ऐसा सिलिंडर साल में 9 सब्सिडाइज्ड सिलिंडर्स का अपना कोटा खत्म करने के बाद खरीदना पड़ता है। सरकारी ईंधन कंपनियों ने इंटरनेशनल रेट्स में बढ़ोतरी का हवाला देते हुए बताया कि दिल्ली में 14.2 किलो के एलपीजी सिलिंडर का दाम अब 1,241 रुपये हो गया है, जो अब तक 1,021 रुपये था।

मालूम हो कि पिछले एक महीने में नॉन-सब्सिडाइज्ड एलपीजी सिलिंडरों के रेट में यह तीसरी बढ़ोतरी है। पहली दिसंबर को दाम 63 रुपये बढ़ाकर 1,017.50 रुपये किया गया था। उसके बाद 11 दिसंबर को इसमें 3.50 रुपये का और इजाफा किया गया, जब सरकार ने एलपीजी डीलर्स और डिस्ट्रीब्यूटर्स के लिए कमीशन बढ़ाया था। Read More...

Source : Janoduniya.tv

 Tags : LPG hiked by Rs 220, Price of non-subsidized LPG, Hindi News

No comments:

Post a Comment