Saturday, 7 December 2013

Rajasthan Assembly Election Results 2013

Rajasthan Assembly Election Results 2013


जयपुर। राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए जारी मतगणना में 178 सीटों के रुझानों में बीजेपी को 135 तथा कांग्रेस को 39 सीटों पर बढ़त मिल रही है और 22 सीटों पर अन्य उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। राज्य में बीजेपी ने शानदार प्रदर्शन किया है व वसुंधरा राजे के नेतृत्व में राज्य में उसकी सरकार बनने का रास्ता बिल्कुल साफ हो गया है, कांग्रेस की अशोक गहलोत सरकार का सूपड़ा साफ होता दिख रहा है।

मतगणना के रुझानों के बाद बीजेपी के प्रदेश कार्यालय में जश्न का माहौल बन गया, वहीं कांग्रेस कार्यालय सूना नजर आया। बीजेपी के उम्मीदवारों की बढ़त का खाता खुलने के साथ ही बीजेपी प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ताओं और समर्थकों का जुटना शुरू हो गया। बीजेपी कार्यकर्ता आतिशबाजी कर एक-दूसरे को बधाई दे रहे हैं। दूसरी तरफ प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में मतगणना के मिल रहे रुझानों के बाद सन्नाटा पसरा हुआ है। Read More...

 Source : janoduniya.tv  

Tags : Rajasthan Assembly Election Results 2013, Rajasthan Polls Results 2013

No comments:

Post a Comment