Omar Abdullah Challenges Narendra Modi to Debate on Article 370 'Anytime, Anywhere'
जम्मू और कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने नरेंद्र मोदी को चुनौती दी है। उमर ने कहा है कि मोदी जहां चाहे, जब चाहें धारा-370 पर बहस कर लें। मोदी ने जम्मू में रैली के दौरान कहा था कि धारा-370 पर बहस होनी चाहिए। तभी से इस मुद्दे पर बयानों की बयार लग चुकी है। मोदी के कहने के बाद सभी विपक्षी पार्टियों ने उनकी जमकर आलोचना की लेकिन बीजेपी उनके इस बयान के पीछे खड़ी नजर आई।
और अब वहां के मुख्यमंत्री ने साफ कहा है कि मोदी जहां चाहे धारा-370 पर बहस कर सकते हैं। उमर अब्दुल्ला ने कहा कि मोदी जम्मू-कश्मीर में आकर शिया मुस्लिमों की तकलीफें जानने का दावा करते हैं, लेकिन वह दरअसल यह भी नहीं जानते कि मुहर्रम के मौके पर मुसलमान जश्न नहीं, मातम मनाते हैं। Read More...
Source : Janoduniya.tv
Tags : Omar Abdullah, Narendra Modi, Article 370

No comments:
Post a Comment