Narendra Modi to attend swearing-in ceremonies of Dr. Raman Singh, Smt. Vasundhara Raje and Shri Shivraj Singh Chouhan
बीजेपी की ओर से प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार एवं राज्य के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी राजस्थान में संभावित मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे, मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान तथा छत्तीसगढ़ में रमन सिंह के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेंगे। इसके साथ ही 4 रैलियों को भी सम्बोधित करेंगे। खबरों के मुताबिक मोदी गुरूवार को अपरान्ह बाद छत्तीसगढ़ के रायपुर में पुलिस परेड ग्राउण्ड पर आयोजित होने वाले रमन सिंह के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।
उसके पश्चात शुक्रवार को जयपुर में वसुन्धरा राजे तथा शनिवार को जम्बूरी मैदान भोपाल में आयोजित शिवराज सिंह के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेंगे। नरेंद्र मोदी का 15 दिसम्बर को उत्तराखण्ड के देहरादून और 20 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में बीजेपी की विजय संकल्प रैली को सम्बोधित करने का कार्यक्रम है। Read More...
Source : Janoduniya.tv
Tags : Narendra Modi, Dr. Raman Singh, Smt. Vasundhara Raje and Shri Shivraj Singh Chouhan

No comments:
Post a Comment