Electricity Prices reduced in Delhi
आम आदमी पार्टी ने अपना दूसरा वादा भी पूरा कर दिया है। ‘आप’ पार्टी ने वादानुसार 50 फीसदी बिजली के दामों में कमी कटौती कर दी है। खुद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने यह एलान किया। इससे एक दिन पहले पार्टी ने एक महीने में 20 हजार लीटर पानी फ्री देने का वादा किया था। सस्ती बिजली का फायदा 0-200 और 201-400 यूनिट तक बिजली इस्तेमाल करने वाले लोगों को मिलेगा।
सरकार ने फैसला किया है कि 400 यूनिट तक बिजली खर्च करने वालों को 50 फीसदी कटौती दी जाएगी। अभी यह छूट तीन महीने तक के लिए दी गई है। सब्सिडी केवल तीन महीनों के लिए उपलब्ध होने से जुड़े सवालों पर केजरीवाल ने कहा कि इस बारे में आगे के फैसले आडिट रिपोर्ट आने के बाद ही होंगे। इससे सीधे 28 लाख उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा। इसके लिए सरकार को 61 करोड़ रुपये खर्च करने होंगे। Read More...
Source : Janoduniya.tv
Tags : Electricity Prices, Electricity Prices reduced in Delhi

No comments:
Post a Comment