Monday, 30 December 2013

Devyani Khobragade case

Devyani Khobragade Case


भारतीय राजनयिक देवयानी खोबरागड़े मामले में अमेरिका ने एक बार फिर कड़ा रूख अपनाया है। वीजा संबंधी जालसाजी के मामले में आरोपी भारतीय राजनयिक की गिरफ्तारी का अमेरिका ने सही ठहराया है। सूत्रों की मानें तो अमेरिका देवयानी के खिलाफ सबूत एकत्र करने में लगा है और उनके खिलाफ मुकदमे की तैयारी कर रहा है। अमेरिका ने इस मामले में माफी मांगने से साफ इनकार कर दिया है और देवयानी पर मुकदमा चलाने की भी प्रक्रिया को भी आगे बढ़ाया जा रहा है।

 सूत्रों के अनुसार 39 वर्षीय खोबरागड़े की गिरफ्तारी के मामले में अमेरिका ने कहा है कि इस मामले में भारत से माफी मांगने का सवाल ही नहीं पैदा होता है। और साथ ही इस मामले में अदालत के सामने रखे जाने वाले आरोप के लिए जरूरी सबूत जुटा रहा है। इस मामले में अदालत के समक्ष आरोप रखने की तारीख 13 जनवरी को निर्धारित की गई है। Read More...

Source : Janoduniya.tv  

Tags : Devyani Khobragade Case, Devyani Khobragade USA Case 2013

No comments:

Post a Comment