Wednesday, 25 December 2013

Atal Bihari Vajpayee Birthday

Atal Bihari Vajpayee Birthday


पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी आज 89 साल के हो गए हैं। देश के 10वें प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्‍म 24 दिसंबर, 1924 को ग्‍वालियर में हुआ था। अटल जी तीन बार देश के प्रधानमंत्री रहे। पहली बार वो 1996 में 13 दिन के लिए देश के प्रधानमंत्री बने। 1998 से 1999 तक फिर वाजपेयी 13 महीने के लिए देश के प्रधानमंत्री बने। 1999 से 2004 अटल जी पूरे पांच साल तक देश के प्रधानमंत्री बने। अटल जी भारतीय जनता पार्टी के एक मुख्‍य स्‍तम्‍भ्‍ा की तरह हैं।

छह दशक तक वह राजनीति के मैदान में डटे रहे। वाजपेयी जी चार दशकों तक सांसद बने रहे। उन्‍हें रिकॉर्ड नौ बार लोकसभा के लिए निर्वाचित किया गया। दो बार वह राज्‍यसभा के लिए भी चुने गए। अटल जी ऐसे अकेले सांसद है जो अलग-अलग समय पर चार अलग-अलग राज्‍यों से निर्वाचित किए गए। वो उत्‍तर प्रदेश, मध्‍यप्रदेश, गुजरात और दिल्‍ली के लिए चुने गए। Read More...

Source : Janoduniya.tv

Tags : Atal Bihari Vajpayee Birthday, Atal Bihari Vajpayee Birthday Wishes

No comments:

Post a Comment