Monday, 30 December 2013

AAP to pitch Yogendra Yadav as Haryana CM candidate: Kumar Vishwas

AAP to pitch Yogendra Yadav as Haryana CM candidate: Kumar Vishwas


आम आदमी पार्टी दिल्‍ली विधानसभा चुनावों में मिली सफलता को आगे बढ़ाना चाहती है। पार्टी ने लोकसभा चुनावों की तैयारियां शुरू कर दी हैं। पार्टी सदस्‍य कुमार विश्‍वास ने बताया कि वह अमेठी से राहुल गांधी के खिलाफ चुनाव लड़ेगे और इसके साथ ही उनकी पार्टी आगामी चुनावों में 300 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ सकती है। इसके साथ पार्टी की नजरें अगले साल होने वाले हरियाणा के चुनावों पर भी हैं। पार्टी ने इसकी तैयारियां भी शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि पार्टी हरियाणा विधानसभा चुनावों में योगेंद्र यादव को मुख्‍यमंत्री पद का उम्‍मीदवार बना सकती है।

 इसी पर कुमार विश्‍वास ने कहा कि ‘आप’ ने हरियाणा में उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। योगेंद्र यादव मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवारों में होंगे। कुमार विश्वास के मुताबिक राजनीति विज्ञानी योगेंद्र यादव ने हरियाणा के पार्टी के कार्यकताओं की बैठक शुरू कर दी है। यादव AAP की राजनीतिक मामलों की समिति के सदस्य हैं। Read More...

Source : Janoduniya.tv  

Tags : AAP, Yogendra Yadav, Haryana CM candidate, Kumar Vishwas

No comments:

Post a Comment