Tuesday, 31 December 2013

44 Iraq MPs resign after protest camp cleared

44 Iraq MPs resign after protest camp cleared


इराक में एक सुन्नी सांसद की गिरफ्तारी के विरोध में 44 सांसदो ने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है। इन सांसदों ने सुन्नी अरब नागरिकों के खिलाफ सरकार के अभियान की वजह से ये इस्तीफा दिया। सुन्नी मोताहिदून ‘यूनाईटेड’ गठबंधन ने अनबार प्रांत में तैनात सेना को हटाने और गिरफ्तार सांसद अहमद अल अलवानी की रिहाई की भी मांग की है। अलवानी को पिछले शनिवार को गिरफ्तार किया गया था।

गठबंधन के प्रवक्ता दफेर अल अनी ने एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि अनबार प्रांत की राजधानी रमादी में सरकार विरोधी प्रदर्शन को पुलिस द्वारा बलपूर्वक खत्म कराए जाने के कारण भड़के संघर्ष को देखते हुए इसके विरोध में इस्तीफा देने का फैसला लिया गया है। Read More...

Source : Janoduniya.tv

Tags : 44 Iraq MPs resign, Latest News, Hindi News

No comments:

Post a Comment