Tuesday, 24 December 2013

अग्नि-3 प्रक्षेपास्त्र का सफल परीक्षण

अग्नि-3 प्रक्षेपास्त्र का सफल परीक्षण


3,000 किलोमीटर तक सतह से सतह पर मार करने वाली अग्नि-3 प्रक्षेपास्त्र का सोमवार को सफल परीक्षण किया गया। रक्षा अधिकारियों ने यह जानकारी दी कि अग्नि-3 को सोमवार को राजधानी भुवनेश्वर से 200 किलोमीटर दूर भद्रक जिले के तटवर्ती इलाके धम्रा में स्थित ‘इनर व्हीलर आईलैंड’ के प्रक्षेपण स्थल से छोड़ा गया। प्रक्षेपास्त्र ने बंगाल की खाड़ी में स्थित लक्ष्य को सफलतापूर्वक भेद दिया।

प्रक्षेपण स्थल के निदेशक एम.वी.के.वी. प्रसाद ने बताया कि सामरिक बल कमान ने अग्नि-3 प्रक्षेपास्त्र का परीक्षण किया। प्रक्षेपास्त्र की उपयोगिता जांचने के लिए यह परीक्षण किया गया। प्रक्षेपास्त्र को उसकी पूरी क्षमता के साथ परीक्षण किया गया। परीक्षण सफल रहा। प्रक्षेपास्त्र ने अपने सभी लक्ष्य पूरे किए। Read More...

Source : Janoduniya.tv  

Tags : Agni 3, Latest Hindi News

No comments:

Post a Comment