We acknowledge Modi as challenger: Chidambaram
केंद्रीय वित्त मंत्री पी चिदम्बरम ने आज स्वीकार किया कि बीजेपी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीवार नरेंद्र मोदी कांग्रेस के लिए एक चुनौती है। चिदम्बरम गोवा में एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि एक राजनीतिक पार्टी होने के नाते हम यह स्वीकार करते है कि वो हमारे लिए एक चुनौती हैं, उन्हें दरकिनार नहीं किया जा सकता। वो प्रमुख विपक्षी पार्टी के उम्मीदवार हैं।
हमें उन पर ध्यान देना होगा। उन्होंने कहा कि मंत्री होने के बावजूद एक व्यक्तिगत होने के नाते र्मैं उनकी विचारधारा, सोच और जनता के बीच उनकी भाषा को लेकर चिंतित हूं। वह अत्यंत अपारदर्शी है, अभी तक उन्होंने किसी भी बड़े मुद्दे पर अपनी बात नहीं रखी है। मोदी ने बस अभी तक चुनावी वादे किए हैं। राहुल गांधी पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि आगामी आम चुनावों में राहुल गांधी ही पार्टी के नेता होंगे। Read More...
Source : janoduniya.tv
Tags : Narendra Modi, P Chidambaram, Politics News hindi, Hindi News

No comments:
Post a Comment