Sexual assault: Goa Police summons Tarun Tejpal
यौन उत्पीड़न के आरोपों में घिरे तहलका के संपादक तरूण तेजपाल को गोवा पुलिस ने समन भेजा है। गोवा पुलिस ने उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया है। माना जा रहा है कि गोवा पुलिस उन्हें गिरफ्तार भी कर सकती है। गोवा पुलिस ने कल मुंबई जाकर पीड़िता का भी बयान लिया था।
आज तेजपाल की अग्रिम जमानत पर भी दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई होगी। अपनी जमानत अर्जी में तेजपाल ने बलात्कार के आरोप को नकारते हुए उस घटना को हल्का-फुल्का हंसी मजाक करार दिया। तेजपाल ने प्राथमिकी को राजनीतिक रूप से प्रेरित करार दिया और आरोप लगाया कि गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पार्रिकर इस मामले में अनावश्यक रूचि ले रहे हैं। Read More...
Source : Janoduniya.tv
Tags : Tarun Tejpal, Sexual assault, Goa Police News

No comments:
Post a Comment