Sachin Tendulkar's 200th Test Live Score: India vs West Indies, Day 1
मास्टर-ब्लास्टर सचिन रमेश तेंदुलकर आज अपना आखिरी मैच खेलने उतरेंगे। सचिन के 200वें टेस्ट में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। मुंबई का ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम अपने लाड़ले का विदाई देने के लिए पूरी तरह तैयार है। पूरे देशभर में और पूरे विश्व की इस मैच पर नजर है। वानखेड़े स्टेडियम में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं।
इस मैच के साथ ही इस महान क्रिकेटर का 24 साल का क्रिकेट कैरियर भी खत्म हो जाएगा। रिकॉर्डस का बादशाह अब कभी 22 गज की पिच पर इसके बाद दौड़ता नजर नहीं आएगा। सट्टा बाजारियों की भी निगाहें इस मैच पर हैं और देश के इस लाड़ले पर करोड़ों का सट्टा लगाया गया है। क्रिकेट के लगभग हर रिकॉर्ड को अपने बैग में रखने वाला यह क्रिकेटर पूरी जिंदगी एक ही मकसद से क्रिकेट खेलता रहा। Read More...
Source : Janoduniya.tv
Tags : Sachin Tendulkar, Test Live Score, India vs West Indies

No comments:
Post a Comment