Ram Leela Movie Review
तमाम विवादों के बाद आखिरकार संजय लीला भंसाली की फिल्म पर्दे पर आ ही गई। जिन कारणों से फिल्म विवादों में घिरी हुई थी फिल्म मे वो भरपूर मात्रा में है। डबल मीनिंग डायलॉग, किस और सेक्स फिल्म में खूब हैं। लेकिन इस सबके बावजूद संजय लीला भंसाली का जादू पर्दे पर दिखाई दिया है। उन्होंने बहुत ही अलग और सुंदर तरीके से फिल्मांकन किया है। और यह भंसाली जैसा ही कोई अनुभवी निर्देशक कर सकता है। फिल्म में रोमांस और एक्शन दोनों का बराबर झोंक है।
फिल्म का सेट बहुत ही सुंदर लग रहा है। फिल्म की कहानी रोमिया-जूलियट के चरित्र पर आधारित है। कहानी कच्छ के एक छोटे से गांव की है। जहां अवैध हथियारों का धंधा होता है। गांव के दो खानदानों में कट्टर दुश्मनी है और छोटी-छोटी बातों पर गोलियां चलती हैं और कत्लेआम मच जाता है। इन्हीं दो खानदानों के राम (रणवीर सिंह) और लीला (दीपिका पादुकोण) में प्यार हो जाता है। Read More...
Source : janoduniya.tv
Tags : Ram Leela Movie Review, Ram Leela Hindi Movie Reviews, Ram Leela Boxoffice Review

No comments:
Post a Comment